Also watch

Hot Videos

Latest Updates

Showing posts with label Joke of the Day. Show all posts
Showing posts with label Joke of the Day. Show all posts

pappu jokes in hindi for whatsapp sms 2017

May 13, 2017



खुराफाती पप्पू!




एक बार मास्टर जी अपनी क्लास के बच्चो से पूछने लगे, `बच्चो जिस तरह Twenty - 20 क्रिकेट आने से क्रिकेट देखने का मजा बढ़ गया, उसी तरह तुम्हारी परीक्षा लेने का तरीका किस तरह से रोमांचक बनाया जा सकता है?`

जब कोई नहीँ बोला तो पप्पू इस सवाल का जवाब देने के लिए खड़ा हो गया।

मास्टर जी उसके खुराफाती दिमाग को जानते थे। आँखें तरेरी पर फिर भी न चाहते हुए बोले, `जल्दी से बता।`

पप्पू गंभीर होकर बोला, `मास्टर जी हमारा पेपर एक घंटा 20 मिनट का होना चाहिए। हर बीस मिनट के बाद छात्रों को आपस मेँ बात करने के लिए के लिए दो मिनट का `Time Off ` मिलना चाहिए।

बच्चों को एक `Free Hit` मिलनी चाहिए, जिसमेँ बच्चे किसी भी एक सवाल का अपनी मर्जी से उत्तर लिख सकेँ।

पहले 20 मिनट मेँ `Power Play` होना चाहिए जिसमे ड्यूटी वाला मास्टर कमरे से बाहर रहे।

और हर एक सही उत्तर लिखने पर `Cheer Leaders` आकर कमरे मेँ डांस करेँ।`





मेरा दोस्त हीरा है!



छगन को लड़की वाले देखने आये!

छगन थोडा नर्वस हो रहा था इसलिए उसने अपने दोस्त पप्पू को भी बुला लिया था!

लड़की के पिता ने पूछा - `बेटा शराब पीते हो ?`

छगन - `जी नहीं, शराब तो दूर की बात है मैं तो बीड़ी सिगरेट तक नहीं पीता !`

लड़की का बाप - `जुआ बगैरह खेलते हो ?`

छगन - `नहीं, मैंने तो कभी ताश को हाथ तक नहीं लगाया ...`

लड़की का बाप - `बहुत अच्छा बेटा, एक बात और बताओ बस ... किसी लड़की -वडकी से चक्कर तो नहीं है ?`

छगन - `जी नहीं ...! मैंने आज तक किसी लड़की पर बुरी नजर नहीं डाली !`

लड़की का बाप अपने साथ आये आदमी से बोला - `लड़का तो सचमुच बहुत अच्छा है ...! !`

यह सुनते ही छगन का दोस्त पप्पू बोला - `आप सही कह रहे हैं अंकल जी ... एकाध छोटी-मोटी कमी को छोड़ दें तो मेरा दोस्त हीरा है हीरा !`

लड़की का बाप - `कमी ? कैसी कमी बेटा ?`

पप्पू - `कुछ ख़ास नहीं ... बस इसे हर बात में झूठ बोलने की बुरी आदत है !!!`


वक़्त अभी भी बदला नहीं!


एक आदमी ने हॉस्टल में रहने वाले पप्पू के कमरे का दरवाज़ा खटखटाया। थोड़ी देर बाद पप्पू ने दरवाजा खोला।

आदमी: क्या मैं अंदर आ सकता हूं? मैं सन 82 में इसी कॉलेज में पढ़ता था और इसी कमरे में रहता था।

पप्पू: हां, हां जरूर।

आदमी अपने कॉलेज टाइम को याद करते हुए कहने लगा, "आह, वही पुराना कमरा, वही पुराना फर्नीचर और वही पुरानी अलमारी।"

पप्पू उसे अलमारी की तरफ बढ़ने से रोकने ही वाला था कि उस आदमी ने अलमारी का दरवाजा खोल दिया।

अलमारी के अंदर पप्पू की गर्लफ्रेंड छिपी हुई थी।

पप्पू हड़बड़ा कर बोला, "सर ये मेरी कजिन (Cousin) है।

इस पर ठण्डी सांस भरते हुए वह आदमी बोला, "आह, वही पुराना बहाना।"



परीक्षा के दौरान!


अध्यापिका पप्पू से: तुम इतने परेशान क्यों हो?

पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।

अध्यापिका: क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आये हो?

पप्पू फिर चुप।

अध्यापिका ने फिर से सवाल किया: रोल नंबर भूल गए हो?

पप्पू इस बार भी चुप।

अध्यापिका फिर से: हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?

पप्पू गुस्से से: ओये! चुप कर मेरी माँ, यहाँ मैं पर्ची गलत ले आया हूँ और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है।

santa banta jokes in hindi 2017 (औरतें और उनकी ख़ूबसूरती!)

May 11, 2017

jokes in hindi 4



औरतें और उनकी ख़ूबसूरती!




कुदरत ने औरतों को हसीन बनाया;
खूबसूरती दी;
चाँद सा चेहरा दिया;
हिरनी सी आँखे;
मोरनी सी चाल;
रेशम जैसे बाल!
कोयल जैसे मीठी आव़ाज!
फूलों सी मासुमियत दी;
गुलाब से होंठ;
शहद सी मिठास दी;
प्यार भरा दिल दिया;
फिर जुबान दी;
और फिर इन सबका सत्यानाश हो गया।
जब भी इन्होंने अपना मुंह खोला, बस हर वक़्त टे टे टे टे टे टे टे टे टे...


उल्टा-पुल्टा!




एक बार एक आदमी के घोड़े को कब्ज़ हो गयी तो वह जानवरों के डॉक्टर के पास गया बोला, "डॉक्टर साहब मेरे घोड़े को बहुत ही बुरी तरह से कब्ज़ हो गयी है, जिस वजह से वह ठीक तरह से शौच भी नहीं जा पा रहा है।"

आदमी की बात सुन कर डॉक्टर ने उसे एक गोली दी और बोला, "यह लो यह पेट साफ़ करने की गोली है, तुम इसे पशुओं को दवाई देने वाली नली में रख कर इसका एक सिरा घोड़े के मुंह में डाल देना और दूसरी तरफ से फूंक मार देना ताकि गोली घोड़े के पेट में चली जाए, और कुछ देर बाद ही तुम देखोगे की घोड़े के शौच एकदम सामान्य हो जायेंगे और उसका पेट भी बिल्कुल साफ़ हो जाएगा।"

डॉक्टर की बात सुन आदमी दवाई लेकर घर चला गया।

कुछ देर बाद जब डॉक्टर अपने चिकित्सालय में बैठा था तो आदमी बदहवास सा अपना पेट पकडे डॉक्टर के पास आया, जिसे देख कर डॉक्टर ने उस से पूछा, "अरे भाई क्या हुआ तुम्हारी तो हालत बड़ी ही खराब लग रही है?"

आदमी: अरे डॉक्टर साहब क्या बताऊँ ये सब घोड़े को दवाई देने के चक्कर में हो गया।

डॉक्टर: वो कैसे?

आदमी: अरे डॉक्टर साहब आपने घोड़े को दवाई देने का जो तरीका बताया था, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया बस किस्मत ही खराब थी की मेरे से पहले घोड़े ने फूँक मार दी।


मर्द तो मर्द है!





एक व्यक्ति मरकर ऊपर पहुँचा तो स्वर्ग के द्वार पर उसे स्वयं चित्रगुप्त मिले।

चित्रगुप्त बोले, "तुम एक शर्त पर भीतर आ सकते हो।"

व्यक्ति: कौन सी शर्त प्रभु?

चित्रगुप्त: तुम्हें एक शब्द जो कि फिरंगी जुबान का है, की स्पैलिंग ठीक-ठीक बतानी होगी।

व्यक्ति: कौन सा शब्द है प्रभु?

चित्रगुप्त: 'लव'।

व्यक्ति: एल-ओ-वी-ई।

चित्रगुप्त: बहुत अच्छा, तुम भीतर आ सकते हो।

वो व्यक्ति भीतर दाखिल हो रहा था तभी चित्रगुप्त का मोबाइल बज उठा।

चित्रगुप्त: हमें भगवान् बुला रहे है, तुम एक मिनट द्वार पर निगाह रखना हम अभी लौट के आते हैं।

व्यक्ति: जो आज्ञा प्रभु।

चित्रगुप्त: हमारी अनुपस्थिति में अगर कोई और प्राणी यहाँ पहुँच जाए तो उसको प्रवेश देने से पहले उससे भी 'लव' शब्द की स्पैलिंग जरुर पूछना, अगर वो भी तुम्हारी तरह स्पैलिंग ठीक बताये तो ही उसे भीतर आने देना। नहीं तो उसे सामने के द्वार से नर्क भेज देना।

व्यक्ति: ठीक है।

इतना कह कर चित्रगुप्त चले गए और वो व्यक्ति द्वार पर पहरा देने लगा। तभी एक स्त्री वहाँ पहुँची। वो व्यक्ति ये देखकर बहुत हैरान हुआ कि वो उसकी बीवी थी।

वो बोला, "अरे, तुम यहाँ कैसे पहुँच गयी?"

बीवी: तुम्हारे अंतिम संस्कार के बाद जब मैं श्मशान घाट से लौट रही थी तब बस ने मुझे कुचल दिया, उसके बाद जब मुझे होश आया तो मैं यहाँ खड़ी थी। अब हटो मुझे भीतर आने दो।

व्यक्ति: ऐसे नहीं, भगवान के यहाँ के नियम के अनुसार पहले तुम्हें एक शब्द की स्पैलिंग ठीक-ठीक बतानी होगी, तभी तुम यहाँ अन्दर आ सकती हो। नहीं तो तुम्हें सामने के द्वार से नर्क जाना होगा।

बीवी: कौन सा शब्द?
.
.
.
.
.
.
.
.
व्यक्ति: 'चेकोस्लोवाकिया'।

Joke of the day 3

May 09, 2017

Kanjoos Ladki aur Shopkeeper Joke in Hindi


कंजूस लड़की दुकानदार से :-
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे
और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाये |
दुकानदार नौकर से :-
मेडम को एक ईट का टुकड़ा देदो..|

Joke of the day 2

May 08, 2017

School class ki ladkiya

वो लड़कियां भी किसी आतंकवादी से कम नही हुआ करती थी…
जो टिचर के क्लास मे आते ही याद
दिला देती है ..

सर आपने टेस्ट का बोला था…! 😛


Ladke aur Ladki ki funny shayari

एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया:
“लफ्ज़ तेरे, गीत मेरे,
ग़ज़ल कोई सुना डालू क्या?”

लड़की बोली:
“हाथ मेरे, गाल तेरे,
कान के निचे बजा डालू क्या?” 😀

Joke of the Day 1

May 07, 2017
Joke of the Day


पति ने पत्नी को मेसेज भेजा-
मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।
मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं।
तुम मेरे जीवन में एक फरिश्ता बनकर आई हो
और तुमने ही मुझे जीने का मकसद दिया है। लव यू..’
पत्नी ने रिप्लाई किया-
मार लिया चौथा पैग? आ जाओ घर कुछ नही कहूँगी। :
पति – बाहर खड़ा हूँ, गेट खोल दे! 
 
Copyright © Learning Raja. Designed by OddThemes